बहुत बड़े प्रेत का साया बताकर उतरवाए महिला के कपड़े

अपराध के मामले थम नहीं रहे हैं ऐसे में हाल ही में एक मामला पुलिस चौकी पथरौला तहत ग्राम गिजवार से आया है. इस मामले में एक ढोंगी बाबा ने कई महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया है. खबरों के अनुसार हाल ही में एक पीडि़ता ने उसका शिकार होने से पहले ही उसका खुलासा कर दिया है. जी हाँ जानकारी मिली है कि पुलिस चौकी पथरौला ने उस पूरे तांत्रिक गिरोह को पकड़ लिया है. उनमे कई नाम शामिल है. खबरों के अनुसार एक ढोंगी बाबा ने पहले पीडि़ता के पूरे परिवार को अपने जाल में फंसाया और 11 हजार रुपए दान भी लिया.

उसके बाद उसने महिला को झाड फूंक के बहाने रात में करीब 12 बजे सुनसान जगह पर बुलाया और वहां ले जाकर उससे कहा ‘तुम्हारे उपर बहुत बड़े प्रेत का साया है तुम्हारे उपर बाचा बाधा है, जिसको तंत्र मंत्र से झाड फूंक कर काटना पड़ेगा. ‘ यह सुनते ही महिला डर गई और उसने बाबा से पूछा क्या करना होगा. इस पर बाबा ने कहा ‘कपड़े उतार दो. और उसके बाद यदि तुमको लगे की कोई तुम्हे छू रहा है तो आँखे मत खोलना नहीं तो मर जाओगी.’

बाबा की यह बात सुनकर महिला को उसकी नियत पर शक हुआ और वह वहां से भागते हुये घर गई और अपने घर पर रह रहे भाइयों को आप बीती सुनाई. इसके बाद पीडि़ता के भाइयों के द्वारा डायल 100 को सूचित किया जिससे बाबा का पूरा गिरोह पुलिस के द्वारा पकड़ा गया.

Back to top button