बहराइच में बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

बहराइच। विद्युत वितरण मण्डल, बहराइच के अधीक्षण अभियन्ता एएस रघुवंशी ने बताया कि ‘‘किसान आसान किश्त योजना’’ के पंजीकरण की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है, ऐसे उपभोक्ता जो कोविड-19 महामारी के कारण माह फरवरी से जून तक अपनी किश्त नहीं जमा कर सके हैं वे माह जुलाई से नियमित किश्तों का भुगतान कर योजना के लाभार्थी बने रह सकते हैं।

अधीक्षण अभियन्ता ने यह भी बताया कि ‘‘आसान किश्त योजना’’ का पंजीकरण 31 मार्च को समाप्त हो चुका है लेकिन जिन उपभोक्ताओं ने माह फरवरी से पूर्व अपनी मासिक किश्तों का नियमित भुगतान किया है परन्तु कोविड-19 महामारी के कारण माह फरवरी से जून तक अपनी किश्ते नहीं जमा कर सके हैं वे माह जुलाई से नियमित किश्तों का भुगतान कर योजना के लाभार्थी बने रह सकते हैं।अधीक्षण अभियन्ता ने कहा कि माह जुलाई में देय मासिक किश्तों का भुगतान प्रत्येक दशा में 31 जुलाई तक बकाएदार उपभोक्ताओं को करना होगा। अन्यथा सरचार्ज माफी की सुविधा से वंचित हो जायेंगे।

नो इन्ट्री क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे सरकारी खाद्यान्न लदे ट्रक
बहराइच। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत सरकारी खाद्यान्न लदी ट्रकों को नो इंट्री जोन में प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके चलते के एफसीआई बसन्तापुर, एसडब्लूसी कैसरगंज एवं रेल रैक चिलवरिया से विभिन्न योजनाओं के सरकारी खाद्यान्न ब्लाक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर को जाने एवं आने वाली ट्रकों को नोइन्ट्री जोन के रास्ते से किसान डिग्री कालेज से पानी टंकी वाया जेलरोड होते हुए शिवनगर तिराहा से दोेनक्का के रास्ते से प्रवेश दिया जाएगा।

Back to top button