बदमाशों का निकालना था जुलूस दोस्तों को देखा तो ऐसे कार में ले गई पुलिस

छतरपुर (भोपाल).शहर के कोतवाली पुलिस ने इनामी आरोपी जफ्फू जाफिर को अरेस्ट किया है। इनामी आरोपी के साथ चार और आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। उन्हें पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में अरेस्ट किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग भी आरोपी को भी इसी जुर्म में अरेस्ट किया गया है। लेकिन तमाशा तब बन गया जब पुलिस आरोपियों हॉस्पिटल से कोर्ट ले जा रही थी, तभी साथियों की भीड़ देखी तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आरोपियों को जेल पैदल ले जाने की बजाए गाड़ी से ले गई। सूचना मिलने पर किया अरेस्ट…
– गौरतलब है कि 19 नवंबर को टीकमगढ़ जिले ओरछा थाना क्षेत्र के राय ढाबा पर मुखबिर की सूचना पाते हुए ओरछा थाना प्रभारी डीडी आजाद और नाराई चौकी की पुलिस की मदद से इन इनामी आरोपियों को पकड़ा गया था। सभी बदमाशों को दोपहर में तीन बजे पकड़ा गया था।
– मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस कार सहित आरोपियों को नाराई चौकी लेकर गई। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची छतरपुर पुलिस आरोपियों को लेकर आ गई। आरोपी की गिरफ्तारी छतरपुर जिले की कोतवाली पुलिस दिखा रही है। वह भी नौगांव रोड पर गुरुवार की रात करीब 3 बजे दर्शाया गया। पुलिस ने अब इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पांच नाबालिक आरोपी भी हथियारों के साथ अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि जिसमें कहा गया है कि पांच हजार रुपए का इनामी आरोपी जफ्फू जाफिर की सूचना मिली थी कि आरोपी अपने 4-5 साथियों के साथ काले कलर की गाड़ी क्रमांक एमपी 16 सी 9047 से नौगांव से छतरपुर की ओर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: फैमिली को परेशान देख बौखलाए सलमान खान, दुश्मन बन बैठा ये सुपरस्टार
– पुलिस ने इस बात की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई केके खनेजा और अन्य स्टाफ के साथ नौगांव रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर गाड़ी को रोका, तो गाड़ी में पांच छह लोग बैठे थे।
– इनसे पूछताछ की गई, तो एक ने अपना नाम जफ्फू उर्फ जाफिर बताया, दूसरे ने अपना नाम चांद बाबू उर्फ शहीद बताया है। इसके अलावा तीसरे ने अपना नाम छोटू उर्फ इरफान मंसूरी बताया और चौथे ने अपना नाम साजिद उर्फ टीपू बताया। जबकि एक अन्य नाबालिग शामिल था। आरोपियों के पास से जब्त की गई कार जाफिर के भाई जाकिर खान के नाम पर रजिस्टर्ड है।





