बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती के फाइनल में

नई दिल्ली/ बुडापेस्ट 22 अक्टूबर। भारत के बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं।
हंगरी के बुडापेस्ट में कल रात हुए रोमांचक सेमीफाइनल में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता 24 वर्षीय पूनिया ने क्यूबा के एलेजेंड्रो वाल्डेस को चार-तीन से हरा कर ऐतिहासिक विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक की दौड़ में जगह पक्की कर ली।
बजरंग पूनिया 2013 में इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

Back to top button