फेसबुक प्रमुख जुकरबर्ग को लगी 167 अरब की चपत…

मुंबई। फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को तब 2.5 अरब डॉलर यानी करीब 167 अरब रुपए का नुकसान उठाना पड़ा, जब प्रबंधन ने घोषणा की कि आय में वृद्धि काफी ‘धीमी’ पड़ सकती है, लिहाजा कंपनी ‘आक्रामक’ निवेश के लिए तैयार है।फेसबुक प्रमुख जुकरबर्ग को लगी 167 अरब की चपत

फेसबुक प्रमुख जुकरबर्ग को लगी 167 अरब की चपत

कथित तौर पर कंपनी प्रबंधन की महज इस घोषणा की वजह से फेसबुक के शेयर में 5 फीसदी गिरावट आ गई। बावजूद इसके कि पिछली तिमाही में कंपनी की बिक्री 56 फीसदी बढ़कर 7 अरब डॉलर (लगभग 467 अरब रुपए) की हो गई।

कंपनी ने हालांकि सटीक आंकड़े नहीं जारी किए, लेकिन इतना जरूर कहा कि आय बढ़ाने में विज्ञापन लोड और यूजर्स को दिखने वाले विज्ञापनों की संख्या की भूमिका कम होने की आशंका है। जेपी मॉर्गन के विश्लेषक डग एनमथ ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की टिप्पणी बहुत मायने रखती है।

उन्होंने फोर्ब्स से कहा, ‘कई लोगों ने समझा कि 2017 में कंपनी की आय ज्यादा नहीं बढ़ेगी।

Back to top button