फूड पॉइजनिंग में जरूर अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

अक्सर बाहर का खाना खाने से फ़ूड पॉइजन होने का खतरा बना रहता है. यह बीमारी टेस्टी खाने से भी हो सकती है. फूड पॉइजनिंग केवल ढाबे के खाने से नहीं होता बल्कि अच्छे होटल में खाना खाने से भी हो सकता है क्योंकि यह बीमारी सब्जियों को अच्छी तरह से साफ न करने या अच्छे से न पकाने के कारण होती है, लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है आज हम आपको कुछ घरेलु टिप्स बताएँगे जिससे आप फूड पॉइजन से बच सकेंगे या अगर आप इस समस्या से परेशान है तो यह घरेलु टिप्स जरूर अपनाएं. फूड पॉइजनिंग में जरूर अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

1. अगर आप फूड पॉइजनिंग से ग्रसित है तो ऐसे में चावल का मांड पियें. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा. 

2. इससे ग्रसित लोगों को तरल चीजो का ही सेवन करना चाहिए. जैसे की आप पानी, सेब का जूस या सूप जैसी चीजो का सेवन करें और यह याद रखे पानी को हमेशा उबालकर ही पियें. 

3. अगर आपको बार-बार उल्टियां हो रही है तो मुह में लौग या अदरक रखे. 

4. इन रोगियों को रात का बासी खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिएं और होटल का खाना भी न खाएं. 

5. इन रोगियों को सब्जियां और फल अच्छी तरह से धो कर ही दें.   

6. फूड पॉइजनिंग से ग्रसित लोगो को केला खाना चाहिए, क्योंकि इन रोगियों के शरीर में पोटैशियम का स्तर काफी कम हो जाता है. जिसके लिए केला बहुत फायदेमंद होता है.  

Back to top button