प्रेमिका की हत्या कर जान दी

कानपुर। साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। इस वादे को निभाते हुए एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद भी जान दे दी। शादी न होने पर प्रेमी युगल ने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। महराजपुर थाना क्षेत्र के कुलगांव निवासी युवक ने पहले प्रेमिका को गोली से उड़ा दिया। फिर अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। कुलगांव निवासी जगमोहन पासी का पुत्र सतकेश टेम्पो चलाता था। एक साल उसके अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुरीदपुर निवासी रामसजीवन की पुत्री वंदना से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन वंदना के परिजनों को ये मंजूर नहीं था।
रविवार को सतकेश मुरीदपुर पहुंचकर वंदना और उसकी छोटी बहन को ले आया। जब वह अपने घर आया तो वहां पर भी कलह हो गई। जिस पर वह वंदना को लेकर खेतों में चला गया। वहीँ पर दोनों ने आत्मघाती फैसला ले लिया और जान दे दी।