अपने अंदर १ ख़ास कमी होने के कारण प्रियंका चोपड़ा नही कर रही शादी

मुंबई। इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की आज पूरी दुनिया दीवानी है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका छाई हुई हैं। ऐसे में अपनी शादी को लेकर प्रियंका ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी इसलिए नहीं हो रही क्योंकि उन्हें घर का कोई काम नहीं आता है।

अपने अंदर १ ख़ास कमी होने के कारण प्रियंका चोपड़ा नही कर रही शादी

प्रियंका चोपड़ा ने बताया आखिर क्यों नहीं हो रही उनकी शादी

फेमस फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका ने अपने सिंगल होने और अभी तक शादी न करने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया, मेरी दादी हमेशा मुझे यह कहकर डांटा करती थीं कि कोई शादी नहीं करेगा तुझसे, खाना नहीं बनाना आता, घर पर कुछ नहीं करती है तू।

अनुपमा चोपड़ा का यह शो 13 अक्टूबर को रिलीज होगा। फिलहाल इस शो का टीजर रिलीज किया गया है। हालांकि भले ही प्रियंका आज सिंगल हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जोड़ा गया फिर जाहे वो अक्षय कुमार हों या फिर शाहिद कपूर। लेकिन किसी के साथ बात नहीं बनीं और प्रियंका ने अपने करियर पर फोकस किया जिसका नतीज़ा सभी के सामने है।

प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टीवी शो ‘क्वॉन्टिको’ के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं। अगले साल उनकी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी रिलीज़ हो जाएगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी टीशर्ट पर लिखे कंटेंट की वजह से सुर्खियों में आई थीं। कोंडे नास्ट ट्रैवलर मैग्जीन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के नए एडिशन कवर को ऑनलाइन सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मैग्जीन ने यह कहते हुए प्रियंका का बचाव किया था कि इस फोटो के जरिये उसने ‘विदेशियों के प्रति घृणा की संस्कृति’ से निपटने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button