प्रसिद्ध कैरेबियाई बीच सेंट मार्टिन पर हुआ जेट ब्लास्ट, पूरे बीच पे मचा हड़कंप

प्रसिद्ध कैरेबियाई बीच सेंट मार्टिन पर एक महिला की जेट ब्लास्ट से मौत हो गई। महिला न्यूजीलैंड की थी और और सेंट मार्टिन बीच पर सैकड़ों अन्य पर्यटकों के साथ खड़ी थी। समीप के जूलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले विमान यहां बहुत नीचे (पास) से दिखाई देते हैं।
57 साल की महिला बाउंड्री के पास खड़ी थी लेकिन जेट ब्लास्ट के कारण उसके पैर उखड़ गए और वह सिर के बल गिर पड़ी। वहां बड़े पत्थर से जिससे उसे काफी चोटें आईं। बाद में उसे बचाया नहीं जा सका।
यहां आने वाले पर्यटक चेतावनी बोर्ड लगा होने के बावजूद चट्टानों पर चढ़ जाते हैं जिससे वे यहां उतरने वाले विमानों का नजारा पास से देख सकें। शाम करीब 6 बजे बोइंग 737 विमान ने त्रिनिदाद के लिए उड़ान भरी तो उसके जेट ब्लास्ट की चपेट में महिला आ गई। वह परिवार के साथ थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
यह होता है जेट ब्लास्ट
जेट ब्लास्ट किसी विमान के जेट इंजन से बहुत तेज हवा का निकलना होता है। विमान का जेट इंजन 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा फेंकता है। यह हवा पीछे 200 फीट के इलाके को प्रभावित करती है।
इसके संपर्क में आने से मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। वाहन क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, कांच चटक सकता है, कोई व्यक्ति भी घायल हो सकता है, यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती है।
57 साल की महिला बाउंड्री के पास खड़ी थी लेकिन जेट ब्लास्ट के कारण उसके पैर उखड़ गए और वह सिर के बल गिर पड़ी।
वहां बड़े पत्थर से जिससे उसे काफी चोटें आईं। हालांकि, बाद में उसे बचाया नहीं जा सका।





