दल‌ित अत्याचार के ख‌िलाफ रैली की तैयारी कर रहे पूर्व डीजीपी दारापुरी समेत 8 लोग गिरफ्तार

पूर्व डीजीपी और‌ रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी और उनके 7 साथियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। खुद दारापुरी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी, हम 8 लोगों को प्रेसक्लब से गिरफ्तार कर लिया गया है।पूर्व डीजीपी दारापुरी समेत 8 लोग गिरफ्तार

बता दें क‌ि पिछले दिनों कुशीनगर में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सभा से पहले दलितों को साबुन और शैंपू बांटे थे, ताकि वे सीएम योगी की सभा में नहा-धोकर आएं। इसी बात से नाराजगी के चलते वह और उनके साथी मुख्यमंत्री आवास पर जाकर रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे। गौरतलब है क‌ि धारा 144 लगी हुई इसके साथ उन्होंने रैली की अनुमत‌ि भी नहीं ली थी। दारा बुंदेलखंड दलित सेना के अध्यक्ष हैं। इनके साथ ग‌िरफ्तार होने वालों में केके वत्स, डीके यादव, कुलदीप, आशीष कुमार अवस्थी, प्रो रमेश दीक्षित भी शामिल हैं।

गौरतलब है क‌ि इसी नाराजगी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सवा सौ किलो साबुन से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति देने अहमदाबाद से लखनऊ जा रहे 45 दलितों को पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया है। इन लोगों की भी दारापुरी और उनके साथियों से मिलने की तैयारी थी। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस के मुताबिक कई मुद्दों को लेकर ये लोग रैली करने जा रहे थे जिसमें सहारनपुर का मुद्दा भी शामिल था।

Back to top button