पूरी दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवा रही भारतीय वायुसेना

आवाज से भी तेज रफ्तार से उड़ने और अपनी गर्जना से दुश्मनों को दहला देने वाले वायुसेना के लड़ाकू विमान आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अभ्यास कर रहे हैं।

 

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज सुखोई, मिराज और जगुआर, मिग बी, हरक्यिुलिस सहित करीब 20 विमानों के साथ वायुसैनिक रिहर्सल कर रहे हैं। रिहर्सल शो को देखने के लिए करीब दो हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है।  

 

कार्यक्रम को निर्बाध संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने हवाई पट्टी के दोनों ओर लखनऊ और कन्नौज की ओर 150 किमी तक एक्सप्रेस-वे को सील कर दिया है। हवाई पट्टी पर परिंदा भी पर न मार सके इसके लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। वायुसेना हवाई पट्टी पर कंट्रोल रूम, सिग्नल रूम, फायर बिग्रेड सहित अन्य उपकरण और संचार सेवाएं सुचारु करने में व्यस्त रही।

एक्सप्रेस-वे पर सबसे बड़ी एक्सरसाइज
एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना की यह पहली बार इतनी बड़ी फाइटर प्लेन से एक्सरसाइज हो रही है। कुल 302 किमी लंबे इस 6 लेन एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ तहसील के कबीरपुर खंभौली गांव के पास बनी इस हवाई पट्टी की लंबाई तीन किलोमीटर है। यह क्षेत्र चाइना के डोकलाम बॉर्डर और पाकिस्तान के राजस्थान से लगे बॉर्डर के मिसाइल रेंज से पूरी तरह बाहर है।

 

Back to top button