पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार वारण्टी व जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार वारण्टी व जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान
दिनांक 29.12.2018
थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 1 नफ़र जिलाबदर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी श्री अनुराग आर्य के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी० सी० दूबे के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वारण्टी/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम आज दिनांक 29.12.2018 को उ०नि० प्रेम प्रकाश मय हमराही का० इनाम खां वास्ते चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति बस अड्डा मुसाफिरखाना के पास मौजूद थे | जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पूरे भवन रुदौली का सुरेश पासी जो जिलाबदर है कहीं जाने कि फ़िराक में मुंशीगंज मोड़ मुसाफिरखाना पर खड़ा है | मुखबिर की सूचना पर उ०नि० प्रेम प्रकाश मय हमराही का० इनाम खां द्वारा मुंशीगंज मोड़ मुसाफिरखाना पर खड़े व्यक्ति को समय करीब 10:00 बजे पूर्वाह्न पकड़ लिया गया | पूछने पर उसने अपना नाम सुरेश कुमार पासी पुत्र हरिराम पासी निवासी पूरे भवन रुदौली मुसाफिरखाना अमेठी बताया | अपर जिला मजिस्ट्रेट अमेठी द्वारा दिनांकित 18.07.18 अंतर्गत धारा 10 उ०प्र० गुंडा नियंत्रण अधिनियम में 06 माह जिला निष्कासन आदेश किया गया था | पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है:-
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता*:-
1.सुरेश कुमार पासी पुत्र हरिराम पासी निवासी पूरे भवन रुदौली मुसाफिरखाना अमेठी |
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*:-
मु०अ०स० 389/18 धारा 10 उ०प्र० गुंडा नियंत्रण अधिनियम थाना मुसाफिरखाना अमेठी |
*गिरफ्तार करने वाली टीम*:-
1.उ०नि०प्रेमप्रकाश थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी |
2.का० इनाम खां थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी|
अंजनी कुमार मिश्रा





