पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक आयोजित

सुलतानपुर, 22 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच सुल्तानपुर की महा हड़ताल 25, 26, 27 की तैयारियों के संबंध में एक समीक्षा बैठक बहाली मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा और संयोजक जंग बहादुर वर्मा के अध्यक्षता और संयोजन में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए दिशा निर्देशों को बताते हुए वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जनपद के समस्त कार्यालय विद्यालय तथा प्रतिष्ठानों में कार्यरत समस्त कर्मचारी शिक्षक अधिकारी 25, 26 व 27 अक्टूबर को अपने कार्य से विरत रहते हुए पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए बुलाई गई महाहड़ताल में सम्मिलित होंगे।
महाहड़ताल के अंतिम दिन 27 अक्टूबर को दितीय बेला में जनपद के समस्त कर्मचारी शिक्षक और अधिकारी तिकोनिया पार्क में एकत्रित होंगे और चार बजे पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को सौंपेंगे। इन 3 दिवसों में सभी पदाधिकारी काली पट्टी बांधकर हड़ताल के कार्यक्रमों को संचालित करेंगे। इसी दिन हड़ताल की समीक्षा करने के उपरांत प्रांत का नेतृत्व हड़ताल को अनिश्चितकालीन चलाने का निर्णय करेगा। बैठक को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडे, बहाली मंच के कादीपुर प्रभारी देवी प्रसाद पाल, लंभुआ प्रभारी पूर्णेन्दू पांड,े उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे, कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री उदय भान यादव, देवेंद्र कविराज, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर मुदस्सर हुसैन, पुरानी पेंशन बहाली मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर रामजी गुप्ता, इंजीनियर सोहन कुमार, मुन्ना लाल वर्मा, विजय कोरी, सर्व देव शुक्ला, सीडी मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग से प्रेम कुमारी, इंजीनियर मनोज कुमार, यू आर एम यू के शाखा मंत्री पंकज दुबे, एनआरएमयू के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, बाली मंच के मीडिया प्रभारी दिव्यांश विक्रम सिंह, संतोष चौरसिया, विनोद यादव, बृजेश सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, सुभाष तिवारी आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button