पीएम केयर्स में सीएसआर फंड

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से निपटने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए पीएम केयर्स में कंपनियां अपना सीएसआर फंड दे सकती है।
कंपनी मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी किया है जिसमें सीएसआर गतिविधियों में पीएम केयर्स को भी शामिल किया गया है। वित्त एवं कम्पनी मामलों की मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि सीएसआर फंड को अब पीएम केयर्स में दन किया जा सकता है। इस संबंध में कम्पनी मामलों के मंत्रालय ने विस्तृत अधिसूचना जारी कर दिया है।

Back to top button