पाकिस्तान में सेना पर हमला, आर्मी चीफ के दावे की निकली हवा

इस्लामाबाद| पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादियों ने एक सैन्य अड्डे के भीतर स्थित मस्जिद को निशाना बनाया है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तान में सेना पर हुए इस हमले में दो पाकिस्तानी जवानों की भी जान गई है।
सेना ने एक बयान में कहा कि यह आत्मघाती हमला था और इसमें सेना के 14 जवान घायल हो गए। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान के एक धड़े जमात-उल-अहरार ने ली है। हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे मोहमंद कबायली क्षेत्र में गलानी कैंप पर हुआ।
पाकिस्तान में सेना पर हमला
बयान में कहा गया है कि हमलावर कैंप में घुसना चाहते थे। उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच वे मस्जिद तक पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में रंगरूट व स्थानीय बाशिंदे मौजूद थे।
लेकिन सैन्य अड्डे अड्डे पर हुए इस हमले ने पाकिस्तान की कलई खोल दी है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख की धमकी एक गीदड़ भभकी से ज्यादा और कुछ नहीं थी।