पाकिस्तान के खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, पूरी दुनिया से आते हैं यहां पर्यटक
घूमने के लिहाज से पाकिस्तान बेहद खूबसूरत देश है। यहां कुदरत ने बेइंतरा खूबसूरती बख्शी है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता को देखने के लिए दुनिया से टूरिस्ट आते हैं। खासतौर पर यहां की स्वात और नीलम घाटी देखने लायक है। पहाड़ियों और वादियों के बीच सुंदरता और सुकून जिन्हें देखना हो उनके लिए ये जगहें जन्नत हैं। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान की खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस। 

नीलम घाटी- इस जगह को पाकिस्तान का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, झरने, हरी-भरी घाटियां और नदी के बहते पानी को देखकर आपका भी मन उत्साहित हो जाएगा। दूर-दराज से लोग इस जगह घूमने आते हैं। घूमने आएं पर्यटकों का कहना है कि यहां आकर उन्हें बेहद सुकून मिलता है। यह जगह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में स्थित है।
शंगरीला स्कॉर्दू घाटी- यह पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों का मन मोह लेती हैं। सर्दियों के मौसम में यहां की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है। लोग इस जगह पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं।
देओसई प्लेंस- पाकिस्तान के पश्चिम इलाकों में स्थित यह जगह बहुत खूबसूरत है। समुद्री तट से करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह से दूसरी ओर जाने के लिए लोग घोड़े पर सवार होकर एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं। यहां की वादियां करीब 8 महीने बर्फ से ढ़की रहती है। यहां की शेओसर झील बहुत ही सुंदर है।
अयून और बाम्बरेल्ट घाटी- इस जगह पर हरियाली अन्य जगह के मुकाबले थोड़ी कम मिलेगी ,लेकिन यहां की पहाड़ी आकाश के तरफ उठती नजर आती है। प्राकृतिक का यह नजारा बेहद ही अलग है। लोग यहां ऊपर उठते पहाड़ो को देखने आते हैं।पर्यटक फोटो शूट करने भी इस स्थान पर आना पसंद करते हैं। सर्दियों में पूरे दिन लोग यहां मस्ती करते नजर आते हैं।
स्वात घाटी- स्वात घाटी पाकिस्तान की खूबसूरत जगह है।यहां की हसीन वादियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लोग यहां की खूबसूरती के दीवाने हैं। यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है। एक बार जो यहां आता है दोबारा जरूर आना चाहता है। नए साल और क्रिसमस पर लोगों की भीड़ यहां ज्यादा नजर आती है।





