पाकिस्तान : एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश

राजनयिक अधिकारियों के मुताबिक भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर कॉरिडोर में मुक्त प्रवेश दिया जाएगा। कॉरिडोर के दोनों ओर सुविधा केंद्र और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाएंगे। 15-15 लोगों के जत्थों में आने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं को विशेष परमिट जारी करेगा। दोनों देश श्रद्धालुओं के नाम, यात्रा ब्योरा समेत पूरा रिकॉर्ड तैयार करेंगे।पाकिस्तान : एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश

पाकिस्तान ने सिफारिशों में कहा है कि भारत सरकार जत्थे के दर्शन के लिए आने से तीन दिन पहले ही पाकिस्तान को श्रद्धालुओं की सूची उपलब्ध कराएगी। हर यात्री के पास वैध भारतीय पासपोर्ट और भारत सरकार की ओर से जारी सिक्योरिटी क्लियरेंस सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। एक दिन में 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अंतिम फैसले का अधिकार स्थानीय अधिकारियों के पास रहेगा।

पाकिस्तान ने भारत सरकार को 59 पन्नों की सूची में भेजी हैं 14 सिफारिशें

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कुछ सिफारिशें भारत सरकार को भेजी हैं। इसके तहत एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश मिलेगा। पाकिस्तान ने 59 पन्नों की सूची में प्रमुख 14 सिफारिशें की हैं। 

मुख्य सिफारिशें 

– श्रद्धालु 15-15 लोगों के जत्थे में होने चाहिए। 
– श्रद्धालुओं के पास वैध भारतीय पासपोर्ट हो।
– हर श्रद्धालु के पास भारत सरकार की सिक्योरिटी क्लियरेंस हो।
– भारत श्रद्धालुओं का ब्योरा पाकिस्तान सरकार से साझा करे। 
– भारत यात्रा से तीन दिन पहले ही श्रद्धालुओं की सूची दे।
– परमिट सिर्फ करतारपुर साहिब कॉरिडोर भ्रमण के लिए जारी होगा।

Back to top button