पत्‍नी के पीछे कुत्‍ता, कुत्‍ते के पीछे पुलिस

Rottweilers-dog-dangerous-5हले मुर्गा, फिर तोता और अब कुत्ते के जेल जाने की बारी है। ये कुत्ता भी कोई मामूली नहीं है। इसके मालिक दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती हैं। डॉन नाम के कुत्ते का जुर्म ये है कि उसने अपने मालिक के कहने पर मालकिन को कई बार काटा। अब पुलिस को डॉन की तलाश है। लैब्राडॉर नस्ल के डॉन के खिलाफ वॉरेंट जारी हो चुका है।

कुत्ते पर भी आरोप

भारती और उनकी पत्नी लिपिका के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। लिपिका ने पति पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा रखा है। कुत्ते पर आरोप है कि उसने अपने मालिक यानी सोमनाथ भारती के कहने पर लिपिका को बार-बार काटा ।पुलिस ने बताया कि लिपिका के कुत्ते के काटे जाने से जो निशान हुआ है उसे डॉन के दांतों के साथ मिलाया जाएगा। इससे पुलिस को इस केस में मदद मिल सकती है।

डॉन के गायब होने में सोमनाथ पर शक

पुलिस ने कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने सोमनाथ के घर और ऑफिस दोनों की तलाशी ली, पर उन्हें अभी कुत्ता नहीं मिला है। डॉन के गायब होने के पीछे भी पुलिस को सोमनाथ पर शक है। पुलिस ने बताया कि लिपिका ने कहा है कि डॉन ने उनको तब काटा था जब वे प्रेगनेंट थीं।

इससे पहले सोमनाथ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है। सोमनाथ पर पुलिस ने IPC की धारा 307, 498A, 324, 406, 420 और 506 लगाई है।

अब से पहले मुर्गे और तोते को हो चुकी है जेल

डॉन कब पकड़ा जाएगा ये तो पता नहीं। लेकिन, बीते दिनों अलग अलग मामलों में एक मुर्गे और तोते को जेल जाना पड़ा था। कानपुर के एक मुर्गे ने अपने मालिक के पड़ोसी को काट लिया था जिसके बाद दोनों पक्षों में लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि चार थानों की पुलिस को बुलवाना पड़ा था। इसमें मुर्गे को भी जेल जाना पड़ा था। वहीं नासिक के एक तोते ने अपने मालकिन के साथ गाली-गलौज किया।  जिसकी वजह से उसे भी जेल की हवा खानी पड़ी थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button