पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र हमला : आलोक अग्रवाल

12077028_914778238559176_1502529424_nभोपाल, 2 अक्‍टूबर. आम आदमी पार्टी ने पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर बड़ा प्रहार बताते हुए इसकी कडी शब्‍दों में निंदा की है। पार्टी के एमपी प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि इंदौर जैसे बड़े शहर में पत्रकारों पर हमला हो सकता है तो प्रदेश का आम आदमी कितना असुरक्षित है इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। घमंड से भरी  शिवराज सरकार पुलिस का उपयोग समाज के हर तबके का दबाने पर कर रही है। चाहे वह शिक्षक हो या पत्रकार सब पर बीजेपी सरकार  दमन नीति का प्रयोग कर रही है।

इंदौर में ग्वालटोली में हुए पत्रकारों पर हमलो के बाद वहां के पुलिस प्रशासन ने हमला करने वाले गुंडों को भगा दिया। पुलिस का रवैया पत्रकारों के प्रति दुर्भावना पूर्ण है।  हमले बढ़ते जा रहे है जनता कही पुलिस के अत्याचार का शिकार हो रहे है तो  कही उनके दवारा संरक्षित गुंडों की गुंडई का। हम मांग करते हैं कि हमला करने वालो को तुरंत गिरफ्तार करे और दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। साथ ही सरकार कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाये।

Back to top button