पत्रकारों को भी मिले सरकारी योजनाओं का लाभ -सुधा सिंह

ग्रामीण पत्रकारों ने की प्रदेश सरकार से मांग
बलदीराय/सुलतानपुर, 05 फरवरी (UjjawalPrabhat.Com)। देश के लोकतंत्र का भार चौथे स्तम्भ पर टिका हुआ है। देश की गरीब जनता की एवं भारतीय संविधान की रक्षा की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने वाला चौथे स्तंभ का सच्चा सिपाही आज देश व प्रदेश शासन की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पत्रकारों को ना मिलकर सिर्फ चिन्ह्ति लोगों में बांटा जा रहा है।
उक्त बातें आज यहां पर पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए समाज की सजग प्रहरी युवा पत्रकार सुधा सिंह ने कहा। श्रीमती सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन की प्रत्येक बातों को शिखर तक पहुंचाने वाला स्वयं सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार जिस निर्भीकता के साथ अपने साहस का परिचय दे रहा है शायद केंद्र व प्रदेश की सरकारे अनभिज्ञ नहीं है, लेकिन फिर भी पत्रकारों को संचालित सरकारी योजनाओं में उन्हें पात्र नहीं माना जा रहा है। श्रीमती सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पत्रकार पेंशन योजना लागू कर के चौथे स्तंभ के हित का कदम उठाया है। ऐसे ही निर्णय प्रदेश व केंद्र की सरकारों को लेना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र के चारों पायदानो में तीन पायदान तो सरकारी वित्तीय पर लेकिन चौथा पायदान बिना सरकारी सहायता एवं समाज सेवा करने मात्र तक निर्भर है। आज प्रदेश का पत्रकार सरकार के अपेक्षाकृत रवैया से अपने को ठगा सा महसूस करने लगा है, ना तो उन्हें सुरक्षा मुहैया है ना ही शासन की योजनाओं की सुविधाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 

Back to top button