पत्नी से झगड़े के बाद पति ने 3 बच्चों पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, पड़ोसी भी झुलसे

42_1443852273 (1)यमुनानगर (हरियाणा). यहां के हमीदा इलाके में शनिवार को एक आदमी ने अपने तीन बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग बुझाने के लिए गए पड़ोसी भी इसकी चपेट में आने से झुलस गए। तीन में से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

 
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात शौकत की पत्नी सानिया के मोबाइल पर किसी शख्स की कॉल आई थी। इस कॉल को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। शनिवार सुबह शौकत ने सानिया पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सानिया जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गई। इसके बाद शौकत ने तीन बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बच्चों की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे उन्हें बचाने पहुंचे। तीन बच्चों में से दो बच्चियां बुरी तरह झुलस गई हैं, जबकि बेटे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दोनों बच्चियों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button