पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने किया ये हाई वोल्टेज ड्रामा

आगरा। यूपी के आगरा में बुधवार को एक युवक ने हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया और जोर-जोर से चिल्ला कर मरने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है युवक का नाम नरेश प्रजापति(29) है। वह अपने तीन महीने के बच्चे के साथ ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया।
यह भी पढ़ें- दलित पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु
घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र की है। नरेश प्रजापति अपनी पत्नी के घर न जाने से नाराज था। इतना ही नहीं वह अपने साथ झोले में खाने का सामान और बच्चे के लिए दूध लेकर टावर पर चढ़ा था।
पुलिस ने बताया कि नरेश प्रजापति का अपनी पत्नी रजनी के साथ झगड़ा हुआ था। इस बात से नाराज होकर वह अपने मायके मैनपुरी चली गई। वह 2 महीने से मायके में है और वहां से नहीं लौटी। एसआई अतबीर सिंह ने बताया कि नरेश रजनी का दूसरा पति है। दोनों अपने चार बच्चों के साथ रहते हैं।
यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का ये क्लर्क
पति से झगड़े के बाद रजनी अपने मायके जाकर रहने लगी और चारों बच्चों को घर छोड़ गई। वह उसे मनाने के लिए रजनी के घर गया लेकिन वह नहीं लौटी। नरेश वहां से दुखी होकर अपने घर आया और तीन महीने की बच्ची को लेकर 30,000 वोल्ट के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया।
यहां पर चढ़ने के बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर अपनी पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह राजी नहीं हुआ। आखिरकार रजनी को वहां आना ही पड़ा। जिसके बाद ही नरेश बिजली के टावर से नीचे उतारा।
 
 

Back to top button