युवती को खाने के बहाने घर बुलाकर लूट ली इज्जत, साथी खींचता रहा अश्लील फोटो

rape-victimएजेंसी/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ जानकार द्वारा दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

युवती का आरोप है कि जश्न नामक युवक ने 27 मई को खाना बनाने के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया और अकेले होने का फायदा उठाकर जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. पीड़ित युवती का यह भी आरोप है कि दुष्कर्म की घटना के बाद युवक के साथी पम्पा ने उसकी कुछ अश्लील फोटो भी खींच ली और इन फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर थाने नहीं जाने की धमकी दी है.

पीड़िता का कहना है कि जब वह हिम्मत करके थाने पहुंची तो गुरुद्वारा कमेटी के कुछ लोग उस पर 50 हजार रुपए लेकर समझौता करने का दबाव बनाने लगे. लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. पीड़िता युवती ने जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Back to top button