पकौड़ियां खाने से तीन की मौत, ननद ने अपनी भाभी को बोलकर बनवाई थी ये स्पेशल डिश

बांसवाड़ा।राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के मलवासा गांव में पकौड़ियां खाने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इसी परिवार के पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पड़ौसियों ने बताया कि कल रक्षाबंधन पर इस परिवार की बेटी इनके घर आई थी और उसने ही भाभी से बोलकर पकौड़ियां बनवाईं थी। भाई को राखी बांधने आई थे पीहर, लाश लेकर लौटा पति…

-सविता बामनियाअपने भाई को राखी बांधने अपने पीहर बांसवाड़ा के मलवास आई थी। दिन में सविता ने अपने भाई धुलजी बामनिया और भाभी जिसका नाम भी सविता ही था उसकाे राखी बांधी थी। बारिश का मौसम होने के चलते सविता ने शाम को अपनी भाभी से पकौड़ियां बनाने के लिए बोला था।
– रात को सविता के पिता लेमजी बामनिया, मां लकमा, भाई धुलजी, भाभी सविता और भतीजी सुशीला, भतीजे धनपाल और राकेश ने पकौड़ियां खाईं थी।
– परिवार के सारे लोग रात को करीब 9 बजे सोने चले गए, लेकिन सविता की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी होने लगी।
– इस पर धुलजी और उसके पड़ौस में रहने वाला रूपा भाई सविता को पास की डिस्पेंसरी ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन्हें सविता को बांसवाड़ा ले जाने के लिए कहा।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: शिक्षा हुई शर्मसार बेटी को कॉलेज में नंगा कर घुमाया और खींचीं तस्वीरें, बाप ने कहा- दोनों मिल कर वहीं दे देंगे जान
उधर घर में मचा कोहराम
– धुलजी जब अपनी बहन सविता को डिस्पेंसरी लेकर गया था। तभी उसकी तबीयत में खराब होने लगी।
– उधर धुलजी के मोबाइल पर फोन आया कि घर के सभी लोगों को उल्टियां होने लगी है और सबकी तबीयत खराब हो गई है।
रास्ते में ही हो गई सविता की मौत
– मंगलवार को सुबह करीब छह बजे पड़ौसी रूपा भाई धुलजी के परिवार के सारे लाेगों को बांसवाड़ा लेकर गया। लेकिन रास्ते में धुलजी की बहन सविता की मौत हो गई।
– बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में धुलजी के पिता लेमजी बामनिया और पत्नी सविता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
– अस्पताल में भर्ती अन्य पांच लोग अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में लकमा, धुलजी, सुशीला, धनपाल और राकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– अस्पताल में भर्ती अन्य पांच लोग अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में लकमा, धुलजी, सुशीला, धनपाल और राकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रात को खाईं थी पकौड़ियां
– बांसवाड़ा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हीरा लाल ने बताया मंगलवार को सुबह धुलजी नाम का व्यक्ति भर्ती हुआ था। उसने बताया है कि कल रात का इन लोगों ने पकौडिय़ां खाईं थी, जिसके कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टी एवं पेचिश की शिकायत हुई। वैसे इनकी तबीयत क्यों खराब हुई उसके बारे में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मुर्गों-मुर्गियों और चूजों की हुई मौत
-धुलजी के पड़ौसियों के अनुसार रात में घर में बनी पकौड़ियों को मुर्गों-मुर्गियों और चूजों ने भी खाया था। इसके चलते इनकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने घर जाकर लिए पकौड़ियों के सैंपल
– घटना समाने आने के बाद बांसवाड़ा थाने के सदर थाने की पुलिस की टीम मलवासा गांव पहुंची और पकौड़ियों के सैंपल लिए।
– इसके साथ ही धुलजी के पड़ौसियों से भी इस बारे में पूछताछ की। साथ ही टीम ने मौके का मुआयना भी गया।





