नौगाम एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास मिला ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा सामान

कश्मीर घाटी के नौगाम में सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम कर दी है. गुरुवार को नौगाम में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. साथ ही इनके पास से दवाइयां और दूसरे कुछ सामान मिले हैं, जिनके पाकिस्तान में बने होने के सबूत मिले हैं. आतंकियों के पास जो दवाइयां और सामान मिला है, उसमें साफतौर पर पाकिस्‍तान डिफेंस फोर्सेज लिखा है. नौगाम में हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. इससे पहले बुधवार को सेना ने कुपवाड़ा के ही माछिल सेक्टर में न केवल घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, बल्कि चार आतंकियों को भी मार गिराया गया था.

नौगाम एनकाउंटर

पिछले 72 घंटे में सेना ने उरी, गुरेज, माछिल और नौगाम में न सिर्फ घुसपैठ के प्रयास विफल किए, बल्कि सात आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियो के पास से बहुत ज्यादा हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं. इनको कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने के लिए पाक सेना ने ना केवल कवर फायर दिया बल्कि अपने आर्मी पोस्ट से जबरदस्त गोलाबारी की. इस साल अब तक एलओसी पर 22 दफा घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई है, जिनमे 34 हथियार बंद आतंकी मारे गए हैं.
रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान और उसके एजेंट जम्मू-कश्मीर मे आतंक और डर का मौहाल बना रहे हैं, जिसे भारतीय सेना लगातार विफल कर रही है.

आतंकी घुसपैठ नाकाम

  1. बीते 72 घंटों में तीन सेक्टरों में घुसपैठ
  2. गुरेज़, माछिल, नौगाम, उरी में घुसपैठ नाकाम 
  3. 8 जून को नौगाम में 3 आतंकी ढेर
  4. 7 जून को माछिल में 4 आतंकी ढेर
  5. भारी मात्रा में हथियार, असलहा बारूद बरामद 
  6. घुसपैठियों को कवर देती है पाक सेना 
  7. 2017 में अभी तक घुसपैठ की 22 कोशिशें नाकाम 
  8. इस साल घुसपैठ की कोशिश में 34 आतंकी ढेर

यह भी पढ़े: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने ताइवान के अम्बेसडर से मुलाक़ात की

वहीं घाटी में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने आज (शुक्रवार) एक बार फिर घाटी में बंद बुलाया, जिसे देखते हुए सात इलाकों में आज प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध एहतियातन लगाया जा रहा है, क्योंकि हुर्रियत ने आज बंद का आह्वान किया है. यह प्रतिबंध खनयार, महाराजगंज, साफा कदल, क्राल खुद, नौहाटा, रैनावाड़ी और मैसूमा इलाकों में रहेगा.

 
Back to top button