नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी के वसंत कुंज नार्थ इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 21 वर्षीय पीडि़ता मूलत: उत्तराखंड की रहने वाली है। आरोपित भुवन भी उत्तराखंड का रहने वाला है। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। गुरुग्राम में भी दोनों पास में ही रहते हैं। भुवन पहले किसी होटल में कूक का काम करता था।

युवती भी गुरुग्राम में काम करती थी लेकिन भुवन ने उसे झांसा दिया था कि उसकी होटलों में काफी अच्छी जान पहचान है और उसे वह अच्छी नौकरी दिला देगा। इसी बहाने से शुक्रवार को वह युवती को एयरपोर्ट स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर एक कमरे में पहले उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवती बेहोश हो गई|

फिर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

एक ही लड़की से दो दोस्‍त कर बैठे प्‍यार, फिर एक ने कर दिया हैरान कर देने वाला काम

होश आने पर आरोपित ने किसी को बताने पर बदनामी और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन शनिवार को पीडि़ता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button