बुरें फसें केजरीवाल, ट्वीट की नोटबंदी से मौत की झूठी खबर

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार को पूरी तरह से घेरने में लगे हैं। वह हर संभव मौकों, घटनाओं को नोटबंदी से जोड़कर ट्वीट कर रहे हैं और 500 व 1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।बुरें फसें केजरीवाल, ट्वीट की नोटबंदी से मौत की झूठी खबर

रविवार को उन्‍होंने एक शख्स के ट्वीट को शेयर किया। इसमें बताया गया था कि एक व्‍यक्ति ने बैंक में फांसी लगा ली क्‍योंकि वह तीन-चार दिन से पैसा न मिलने से परेशान था।

केजरीवाल ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘मोदी जी, ये देखिए। अब तो इस देश के लोगों पे रहम कीजिए। आखिर क्या दुश्मनी है, आपकी जनता से। गरीब की इतनी हाय मत लीजिए।’

मगर, मामला उल्टा पड़ गया क्योंकि खबर फर्जी निकली और अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित आम लोग भी केजरीवाल को जवाब देते हुए उनकी धूर्त राजनीति को लेकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने झूठ फैलाने के लिए केजरीवाल पर केस दर्ज कराए जाने की भी बात कही है।fghfgfgविवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब ट्वीट करने वाले शख्‍स ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि ‘सर, न्‍यूज शेयर करने से पहले वेरिफाई किया करें, सोशल मीडिया पर कुछ भी शोयर करने से बचें।

तो एक यूजर ने लिखा कोई CM इतना पागल कैसे हो सकता है! चोरी की घटना को भी नोटबंदी से जोड़कर अफवाह फैला रहा है। तुरंत कार्रवाई हो।

Back to top button