नोटबंदी पर हुई हद पार, पीएम मोदी की मां के खिलाफ आया शर्मनाक बयान

नई दिल्ली। नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी की मां का नाम लेते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी की है। कांग्रेस शासनकाल में रेणुका खुद महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रह चुकी हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस तरह की टिप्पणी की।
रेणुका चौधरी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘वो खुद को फकीर कहते हैं। लेकिन किस तरह के फकीर हैं ?’
रेणुका ने कहा कि लाइमलाइट में बने रहने के लिए उन्होंने (पीएम नरेंद्र मोदी) अपनी मां को भी लाइन में लगवा दिया। रेणुका के इस बयान से सोशल मीडिया में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। एएनआई के ट्विटर हैंडल पर रेणुका के इस बयान का तीखा विरोध किया गया है।
What kind of a fakir is this man (PM Modi) as he claims? He even got his mother to stand in a line for a photo-op : Renuka Chowdhury, Cong pic.twitter.com/3GyjnQiN8g
— ANI (@ANI_news) 16 December 2016
गौतम त्यागी ने लिखा, ‘मां भारतीय है न, इटेलियन होती तो न लगती।’ ओनली तुषार ने लिखा, ‘राहुल बाबा तो सिर्फ 4000 में अपना जीवन गुजारा कर रहे हैं, उसे देखकर शर्म नहीं आती तुम कांग्रेसियों को’
वहीं, मेजर कुलदीप सिंह ने ट्वीट किया, ‘रेणुका आप अपनी आंखों के मोतियाबिंद का इलाज करवा लो, सलमान खुर्शीद की बेगम के कैम्प में, दो पैसे उसके बन जाएंगे तुम्हारा ऑपरेशन करवा के।’





