नोटबंदी के फैसले पर सिंगापुर में हो रही मोदी की जय-जयकार

नई दिल्ली. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 एवं 1,000 रुपए के नोट बंद करने के लिए राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया, यहां प्रशंसा एवं आलोचना के स्वर तेज हो रहे हैं लेकिन सिंगापुर में पीएम मोदी की इस पहल को बहुत सराहा गया है।

अब राष्ट्रपति हटाएंगे 500 और 1000 के नोट पर लगा बैन! होगा फैसला

नोटबंदी के फैसले पर सिंगापुर में हो रही मोदी की जय-जयकार

नोटबंदी के फैसले पर सिंगापुर में हो रही मोदी की जय-जयकार

मोदी के इस फैसले से विपक्ष में आक्रोश है तो आम आदमी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। सोशल मीडिया में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध के स्वर हैं परंतु सिंगापुर का मीडिया इसे देश के भविष्य के लिए बेहद अच्छा कदम बता रहा है। 

यूपी चुनाव पर मोदी सरकार की सबसे बड़ी चोट; नोट के बदले वोट लेकिन….

यही नहीं सिंगापुर के मशहूर अंग्रेजी अखबार द इंडिपेंडेंट ने एक लेख प्रकाशित कर मोदी के इस कदम की तुलना सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू (1923-2015) द्वारा लिए गए आर्थिक फैसलों से की है। 

अखबार लिखता है- सिंगापुर के नेताओं को महसूस होता है कि भारत के प्रधानमंत्री के इस आकस्मिक फैसले से उनका सम्मान और बढ़ गया है। गौरतलब है कि मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू की प्रशंसा कर चुके हैं।

Back to top button