निर्भय कांड: SC में दोषी के वकील की दलील, अक्षय बेगुनाह और गरीब है

दिल्ली में हुए निर्भया कांड के चार दोषियों में से एक अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हो रही है। दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली नई बेंच बुधवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई कर रही है। बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोपन्ना हैं। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि नई संविधान पीठ मामले की सुनवाई करेगी। दोषी अक्षय के वकील ने कहा कि यह मामला राजनीति और मीडिया के दबाव से प्रभावित रहा है और दोषी के साथ घोर अन्याय हो चुका है। अक्षय ने दया का अनुरोध करते हुए दलील दी है कि वैसे भी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण जीवन छोटा होता जा रहा है।

निर्भया केस: दोषी के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह केस एक ऐसा केस है, जहां अक्षय निर्दोष और गरीब आदमी है।
2012 Delhi gang rape case: Dr AP Singh, lawyer representing convict Akshay Kr Singh, submits to SC that he now has new facts in the case. He says that the conviction was made against his client under media pressure, public pressure & political pressure etc and it is still there. https://t.co/WjhNoKiZWA
— ANI (@ANI) December 18, 2019
-निर्भया कांड के दोषी अक्षय के वकील ने मुख्य गवाह अमरिंदर पांडे पर सवाल उठाया और कहा कि मामले में उनके सबूत और प्रस्तुतियां अविश्वसनीय हैं.
यह भी पढ़ें: 31 दिसम्बर को बंद हो जायेगा SBI के इन ग्राहकों का ATM debit कार्ड, पढ़ें पूरी खबर…
The newly constituted three-judge bench of the Supreme Court, headed by Justice R Banumathi and also comprising Justices Ashok Bhushan and AS Bopanna starts hearing the review petition of Akshay Kumar Singh, one of the convicts in the 2012 Delhi gang rape case. pic.twitter.com/B1n5zdgS2U
— ANI (@ANI) December 18, 2019
-दोषी अक्षय के वकील की दलील
निर्भया कांड पर दोषी अक्षय कुमार सिंह की ओर से वकील डॉ एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके पास इस मामले में कुछ नए तथ्य हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को मीडिया, जनता और राजनीतिक दवाब की वजह से दोषी ठहराया गया।- दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली नई बेंच ने सुनवाई शुरू की। बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोपन्ना हैं।
– दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली नई बेंच ने सुनवाई शुरू की। बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोपन्ना हैं।





