नियंत्रण खो जाने पर खलैनी नाले में लुढ़क गई, 4 की मौके पर ही मौत, 9 घायल

जम्मू संभाग के बटोत से भल्ला की ओर जा रही तवेरा देर रात नियंत्रण खो जाने पर खलैनी नाले में लुढ़क गई। गाड़ी में बैठे 13 यात्रियों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां अभी भी तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया बटोत से भल्ला की ओर जा रही तवेरा जेके02एएन-8186 जब खलैनी नाले के नजदीक पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा गहरी गहरी में जा गिरी। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें डोडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है।

मरने वालों की पहचान 10 वर्षीय बादल कुमार पुत्र भूषण कुमार, 25 वर्षीय अश्विनी कुमार पुत्र मदन लाल, 30 वर्षीय शंकु राम पुत्र भगत राम, 9 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र भूषण कुमार सभी कुनादी भल्ला के रहने वाले हैं।

हादसे में 4 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र भूषण कुमार, उत्तमा देवी पत्नी भूषण कुमार और स्वयं भूषण कुमार भी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा 27 वर्षीय मिंटु कुमार पुत्र शिब लाल, 24 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र भगत राम, 28 वर्षीय राज कुमार पुत्र शीश कुमार, 12 वर्षीया शीतल देवी बेटी भूषण कुमार, 17 वर्षीया आरती देवी और 19 वर्षीया सोनी देवी दोनों बेटी अनार चंद शामिल हैं। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है।

Back to top button