नागपुर पुलिस ने रात में महिलाओं को घर छोड़ने की ली जिम्मेदारी

नागपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की बात कही है। पुलिस की टीम रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सुनसान इलाकों में फंसी महिलाओं को घर पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। पुलिस महिलाओं को यह सेवा मुफ्त देगी।

नागपुर पुलिस के कमिश्नर भूषण कुमार उपाध्याय ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किसी भी सुनसान स्थान पर फंसी महिलाओं को घर छोड़ने के लिए पुलिस टीम की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद गैंगरेप : TMC सांसद नुसरत जहां ने बोली बड़ी बात, कहा-अब सिस्टम से…

मनमोहन का बड़ा खुलासा रोके जा सकते थे दंगे लेकिन नहीं मानी गुजराल की ये…बात

जरूरत हुई तो इसके लिए महिला स्टाफ के साथ गाड़ी का इंतजाम किया जाएगा। हमारी टीमों ने रात 8 बजे से 11 बजे चुनिंदा स्थानों पर गश्त करनी शुरू कर दी है।

Back to top button