नवाज शरीफ जाएंगे सलाखों के पीछे : लोगों को सेना के खिलाफ भड़काने का आरोप

नवाज शरीफ जाएंगे सलाखों के पीछे अब रावलपिंडी पुलिस ने पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज पर लोगों को सेना के खिलाफ घृणा फैलाने और उन्हें उकसाने का आरोप है।
दरअसल, पाकिस्तानी आर्मी और सरकार में अच्छे रिश्ते दिख रहे थे। शनिवार को पाक पीएम नवाज शरीफ ने टॉप सुरक्षा सलाहकार को निकाल दिया और एक सीनियर ब्यूरोक्रेट पर कार्रवाई के ऑर्डर दे दिए। चौंका देने वाली बात है कि सेना ने पीएम के इस ऑर्डर को मानने से साफ मना कर दिया है।

मेजर जनरल आसीफ गफूर ने ट्विटर पर कहा कि डॉन में छपे डॉन लीक पर नोटीफिकेशन अधूरा है और जांच बोर्ड की सिफारिशों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नोटीफिकेशन को खारिज किया जाता है। ऐसा बहुत कम हुआ है जब पीएम के ऑर्डर को इस तरह से सार्वजनिक तौर पर सेना ने खारिज किया है।

बता दें कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सवालों के घेरे में हैं। मामले की जांच के लिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने साझा जांच दल (जेआईटी) बनाया है। जेआईटी अगले 60 दिन में कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। जेआईटी, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रहेगा और हर 15 दिन में कोर्ट को जांच की प्रगति के बारे में जानकारी देगा। इस बीच पनामा पेपर्स लीक मामले में नाम सामने आने के बाद नवाज का लगातार विरोध हो रहा है। 

Back to top button