देश तो केवल पीएम को सुनना चाहता था, पर नरेंद्र मोदी तो छलांग लगाने वाले प्रधानमंत्री हैं

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोक सभा चुनाव से लेकर 2017 के दिल्ली नगर महापालिका चुनाव तक में जीत हासिल की। राजनीतिक जानकार पीएम मोदी के करिश्मे के व्याख्या राजनीतिक जानकार अलग-अलग तरीके से करते हैं लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मानें तो देश की आम जनता को बोलने वाला प्रधानमंत्री चाहिए था, वो बस नरेंद्र मोदी को सुनना चाह रहे थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली जीत के बाद नए पार्षदों को बधाई दे रहे थे।

 नरेंद्र मोदी तो छलांग लगाने वाले प्रधानमंत्री

शाह ने कहा कि जब वो 2014 में लोक सभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे तो लोग उनसे कोई सवाल नहीं पूछते थे क्योंकि सबको नरेंद्र मोदी पर भरोसा था। शाह ने कहा कि आम जनता को मोदी से कोई अपेक्षा नहीं थी उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद 20-20 घंटे काम करके देश को ऊपर उठाया। रिपोर्ट के अनुसार शाह ने कहा कि मोदी मंजिल की तरफ दौड़ते नहीं हैं बल्कि छलांग लगाकर पहुंचते हैं। शाह ने यह भी कहा कि जनता आंख बंद करके पीएम मोदी पर भरोसा कर रही है।

शाह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों, बेरोजगारों और किसानों को समर्पित है।  शाह ने मोदी सरकार की अहम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उसने तीन सालों में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया है। शाह ने कहा कि एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पार्टी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में मिली जीत के बाद भी अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को इससे भी बड़ी जीत हासिल करने के लिए काम करने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़े:  शशिकला के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में बनाया गया वीडियो हुआ लीक

दिल्ली विधान सभा चुनाव भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन पार्टी को मिली भारी जीत के पीछे पीएम नरेंद्रम मोदी की लोकप्रियता को अहम कारण माना गया। दिल्ली एमसीडी में पिछले 10 सालों से भाजपा का कब्जा था जो इस बार भी बरकरार रहा। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी नंबर दो और कांग्रेस नंबर तीन पर रहे।

Back to top button