देसी के बाद अपने बोल्ड अंदाज़ से लोगों को दीवाना बना गईं सपना चौधरी, देखें फोटोज़

टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट और हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी इन दिनो अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। सपना चौधरी के ठुमके और लटके-झटके के लाखो फैंस हैं। देसी अंदाज़ में सबके दिलों पर राज करने के बाद अब सपना चौधरी का एक नया बोल्ड लुक चर्चा में है। सपना चौधरी के वीडियो में वे वर्दी में कमाल करती नज़र आ रहीं है।
अपने इस नए वीडियो में सपना का अंदाज़ बेहद दिलकश नज़र आ रहा है। उनकी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। 8 फ़रवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सपना के अलावा विक्रांत आनंद, जुबेर खान, अंजू जाधव और साईं बल्लाल का भी अहम रोल है।

फिल्म की कहानी….
बचपन के चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। चारों दोस्तों के अपने-अपने सपने हैं और उन्हें पूरा करने के लिए वे जी-तोड़ कोशिश करते हैं। लेकिन किसी गलतफहमी की वजह से उनके बीच दरार आ जाती है। हैदी अली अबरार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सपना चौधरी एक आईपीएस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी। ट्रेलर में उन्हें बुलेट चलाते और मारधाड़ करते देखा जा रहा है।

Back to top button