देश के नए अरबपति सचिन-बिन्नी बंसल, मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

sachin_binny-bansalनई दिल्ली( 24 सितंबर): फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल अरबपतियों में शुमार हो गए हैं। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी अमीरों की नई सूची के अनुसार दोनों में से प्रत्येक की संपत्ति 8,582 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) है।

फोर्ब्स के मुताबिक भारतीय ई-कॉमर्स से पहला अरबपति मिला। फ्लिपकार्ट के संस्थापक (बंसल) ने पहली बार हमारी अमीरों की सूची में 1.3 अरब डॉलर (प्रत्येक) के साथ 86वें पायदान पर प्रवेश किया है। रिलायंस के मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सूची में पहले स्थान पर रहे।

हालांकि उनकी संपत्ति 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है। सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके पास 18 अरब डॉलर संपत्ति है। विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर के साथ सूची में तीसरे स्थान पर बने रहे। बयान में कहा गया है कि देश के 100 सर्वाधिक धनी लोगों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर रही, जो 2014 में 346 अरब डॉलर थी।

 
 
 
Back to top button