देशभक्ति से लबरेज है चंद्रयान एंथम, एक बार जरुर देखे पूरा वीडियो…

चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद से पूरा देश इसरो और वैज्ञानिकों को सपोर्ट कर रहा है. वैज्ञानिकों के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है. अब वैज्ञानिकों को ट्रिब्यूट देने वाला एक सॉन्ग भी सामने आ रहा है.

ये गाना चंद्रयान 2 मिशन में शामिल इसरो के सभी वैज्ञानिकों के लिए डेडीकेट है. गाने के बोल हैं ‘तिरंगा लहराएंगे’. इस गाने को चंद्रयान एंथम बताया जा रहा है. गाना Sreekant’s SurFira बैंड ने तैयार किया है. गाने के बोल काफी इंस्पायरिंग और देशभक्ति से लबरेज है.

वीडियो में मशहूर सिंगर कैलाश खेर की भी एक झलक दिखाई गई है. जबरदस्त, मोटिवेटिंग और देशभक्ति से भरा ये गाना लोगों को पसंद आ सकता है. वैसे इसरो के चंद्रयान 2 मिशन पर यूट्यूब पर और भी क्रिएटिव गाने सुने जा सकते हैं. भोजपुरी में भी कुछ गानों में चंद्रयान 2 और इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ की गई है.

यहां देखें सॉन्ग…

बता दें कि 7 सितंबर को भारत के चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला था. लेकिन लैंडिंग से कुछ ही दूर पहले विक्रम लैंडर का कमांड रूम से संपर्क टूट गया. विक्रम लैंडर का संपर्क जब टूटा उस वक्त विक्रम लैंडर चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर था. कुछ समय बाद में इसरो ने जानकारी दी कि लैंडर विक्रम सुरक्षित है. विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है और विक्रम से संपर्क बनाने की कोशिश हो रही है.

भारत को अभी नही मिलेगा राफेल विमान, सामने आई ये बड़ी वजह…

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं और उन्हें अपने देश की इस कामयाबी पर गर्व है. चंद्रयान-2 की लैंडिंग से ठीक पहले संपर्क टूटने पर सेलेब्स ने भी वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है.

Back to top button