बाल-बाल बचे सीएम देवेंद्र फडनवीस, हो सकते थे बड़े हादसे का शिकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल बाल बच गए हैं। रायगढ़ में वो हेलीकॉप्टर में बैठने ही वाले थे कि हेलीकॉप्टर उड़ने लगा और वो एक तरफ को झुक गया। जिसके बाद देवेंद्र फडनवीस को तुरंत वहां से हटाया गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडनवीस महाराष्ट्र के रायगढ़ में थे। उस समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। वो हेलीकॉप्टर में बैठने ही जा रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर ने उड़ान भर ली। और वो उड़ान भरते ही एक तरफ झुक गया।
जिस समय ये हादसा हुआ, मौके पर काफी लोग मौजूद थे। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।





