देखे कैसे चूहे के शरीर पर उगा सोयाबीन का पौधा, जिसे देख हर कोई हुआ हैरान

पेड़ लगाना हमारे लिए बहुत अच्छा है। किसी इंसान या जंतु के शरीर पर पेड़ या पौधा उग सकता है? निश्चित तौर पर यह सवाल सुनने में थोड़ा अजीब लगता है और हम सब में से ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि यह तो मुमकिन नहीं? लेकिन न्यूज वेबसाइट ‘द सन’ के मुताबिक मध्य प्रदेश में एक जीवित चूहे के शरीर पर पौधा उग गया है।
यहां की है ये घटना:
मध्यप्रदेश के रतलाम के नायन गांव में यह चूहा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले एक किसान दातार सिंह ने कुछ दिनों पहले सोयाबिन की खेती के लिए अपने खेत में इसके बीज डाले थे। बीते 7 अगस्त को वो फिर अपनी खेतों में कीटनाशक डालने जब पहुंचे तो इस चूहे को देखकर वो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि एक जिंदा चूहे के शरीर पर सोयाबिन का पौधा उग आया है।
पौधा चूहे के गर्दन के पास विकसित हो गया:
यह चूहा ठीक से चल पाने में असमर्थ था।  दातार सिंह ने इस चूहे का वीडियो भी बनाया है। बरनागर के एक कॉलेज में बायोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए. सिद्दीकी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी जादू से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पौधा चूहे के गर्दन के पास विकसित हो गया और उसका ब्रेन डैमेज भी नहीं हुआ।
विशेषज्ञों का कहना है कि बुआई के वक्त यह चूहा शायद खेत में घायल हो गया था और उसके घाव में सोयाबिन दब गया होगा।
Back to top button