दूसरी लड़की संग पार्टी की अफवाह पर भड़के Kriti Sanon के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा है कि कृति सेनन (Kriti Sanon) बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं। दोनों ने ऑफिशियल तौर पर इस मामले में कुछ नहीं बोला है लेकिन अक्सर इन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है।

कृति सेनन के बर्थडे के मौके पर साथ में दोनों वेकेशन पर थे। इसके अलावा कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर की शादी में भी कबीर और कृति साथ दिखाई दिए। हालांकि अब हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं।

कृति सेनन का हुआ ब्रेकअप?

रेडिट पर हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों में कबीर किसी और लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या कबीर ने कृति सेनन के साथ ब्रेकअप कर लिया है?

हालांकि ये तस्वीरें Reddit पर शेयर की गई पोस्ट की हैं जिसका असल में एक रील से स्क्रीनशॉट लिया गया है। यह रील ‘आलिया मोहन’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई थी। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कबीर अपने दोस्तों के साथ एक शादी की पार्टी में शामिल हुए थे।

कई यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘क्या कृति को इसके बारे में पता है?’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘मुझे कभी भी इससे अच्छी वाइब नहीं आई।’ तीसरे ने कमेंट किया – ‘हो सकता है वो कैसेनोवा हों?’

हालांकि कबीर के एक करीबी सूत्र ने बताया, “ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है। वह उनके परिवार की दोस्त हैं और कबीर उन्हें अपनी बहन मानते हैं। यह दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाने लगते हैं।”

क्या है तस्वीर की सच्चाई? 

दरअसल इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। कबीर के करीबी एक सूत्र ने बताया, ‘ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है। वह उनके परिवार की दोस्त हैं और कबीर उन्हें अपनी बहन मानते हैं। यह दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाने लगते हैं’। 

दोनों की उम्र में 9 साल का अंतर

बता दें कि कृति और कबीर की डेटिंग की खबरों के बाद से ही इनके बीच उम्र के अंतर को लेकर हमेशा चर्चा रहती है। कबीर कृति से 9 साल छोटे हैं।

Back to top button