दुमदुमा घाट पर प्रियंका गांधी की नुक्कड़ सभा, लोगों से पूछा- ‘आपके पास रोजगार है क्या ?’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधि विधान से गंगा की आरती और पूजा की। इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा शुरू हुई।दुमदुमा घाट पर प्रियंका गांधी की नुक्कड़ सभा, लोगों से पूछा- 'आपके पास रोजगार है क्या ?'

इसके पहले दर्शन और पूजा के बाद उनका काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं। क्रूज बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे।

प्रियंका की यात्रा मनैया घाट से दुमदुमा घाट पहुंची। वह स्थानीय नेताओं से मिली है। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने यहां पर लोगों से पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या?. नौजवान और किसान परेशान हैं। बेमतलब के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। जनता के लिए राजनीति होनी चाहिए। जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए। 

लेकिन आवाज उठाने वालों को डराया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में सबसे कम रोजगार मिला। छह महीने से मनरेगा का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का बाजिब दाम मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। ये चुनावी मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो 10 दिनों में किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए। राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों को राहत दी गई। उनका कर्ज माफ किया गया। उन्होंने अपील की है कि सोच समझकर उम्मीदवार चुने।

यहां से वह सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट जाएंगी। सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट में लोगों और स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद प्रियंका विंध्याचल जाएंगी।

प्रियंका की प्रयागराज से बनारस की यह तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को बनारस में संपन्न होगी। देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button