दुनिया के 50 महान लीडर्स में केजरीवाल का नाम, पीएम मोदी बाहर

प्रतिष्ठित फार्चून मैगजीन ने अपने नए संस्करण में दुनिया के 50 महान नेताओं की लिस्ट पब्लिश की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमजॉन के जेफ बेजोस काबिज हैं।
जहां इस लिस्ट में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हैं वहीं भारत से सिर्फ एक राजनेता को इस लिस्ट में जगह मिली है। भारत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
चौंकाने वाली बात यह रही कि इस लिस्ट में मोदी का नाम नहीं है। पिछले साल मोदी को सूची में पांचवां स्थान दिया गया था।
इसके अलावा जर्मन चांसलर एंजला मार्केल इस सूची में दूसरे स्थान पर रहीं। पोप फांसिस को चौथा और एप्पल के सीईओ टिम कुक को पांचवा स्थान दिया गया है। म्यांमाक की नेता आंग सान सू की को तीसरा स्थान मिला है।
माना जा रहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए जो प्रयास किए है उसके लिए उन्हें इस सूची में स्थान दिया गया है। वहीं देश के प्रधानमंत्री इस साल अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कारों के इस्तेमाल में ऑड और इवन फार्म्यूला इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था जिससे राजधानी में प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट आई थी।






