दुनियां चाँद से आगे जा पहुंची है, आपस में हम हिन्दू मुस्लिम खेल रहे हैं
साहित्यकारों का राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
मोतिगरपुर/सुलतानपुर, 04 मार्च (UjjawalPrabhat.Com)। श्रीमती गुलाबा देवी शिक्षण संस्थान केल्हनपुर सरैया में मजरूह सुल्तानपुरी की याद में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें साहित्यकारों ने मजरूह की गीत, गजलों व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने मजरूह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा मजरूह ने सुलतानपुर को अपने नाम के साथ जोड़कर दुनिया में प्रसिद्धि दिलाई। प्रबन्धक अतुल शुक्ला ने साहित्यकारों और अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
रविवार को मजरूह की याद में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में साहित्यकार जाहिल सुल्तानपुरी ने राजनीति पर व्यंग्य करते हुए कहा कि-“किसी दफ्तर में बाबू बनने के काबिल नहीं हैं हम, मगर इस दौरे आजादी में लीडर हो तो सकते हैं सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। डाक्टर वजहुल कमर ने गुलों में रंग है खुशबू भी है मगर क्यों कर, कली ने दर्द निहाँ चाक कर दिखाएं हैं.. सुनाकर लोगों को अमन-चैन का संदेश दिया। डाक्टर शाहनवाज आलम ने सारी दुनियां चांद से आगे जा पहुंची है आपस में हम हिन्दू मुस्लिम खेल रहे हैं सुनाकर भाईचारे के संदेश दिया। सेमिनार में आमिल सुल्तानपुरी, सिराज हासमी, खालिद महमूद, रईस अहमद, अतीक अहमद ने मजरूह सुल्तानपुरी की याद में शायरी की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत मिश्र ने कहा मजरूह के जीवन चरित्र एवं उनकी साहित्य सेवाओं को अनादि तक याद किया जाएगा। इस मौके पर एस एन शुक्ल, अनिरुद्ध सिंह, खालिद महमूद सिद्दीकी आदि थे।
नीरज तिवारी





