दीपिका की ‘xxx’ ने तोड़े कई रिकाॅर्ड, कमाई के मामले में पहुची टाॅप पर

दीपिका पादुकोण की पहली हाॅलीवुड फिल्म ‘xXx : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ ने दुनियाभर में भारी पैसा बनाया है। भारत में यह फिल्म 35 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी लेकिन विदेश में मामला अलग है।

सलमान की ट्यूबलाइट में गाएंगी यूलिया

दीपिका और विन डीजल की इस फिल्म को दुनियाभर से 308 मिलियन डाॅलर की कमाई हुई है। भारतीय रुपयों में बात करें तो यह रकम 2015 करोड़ की रकम हो जाती है।

2017 में अभी तक किसी भी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है। बता दें कि यह ग्राॅस कमाई है। चीन से इसे खासी रकम मिली है क्योंकि वहां इसे 6600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

दीपिका ने इसे दुनियाभर में प्रमोट किया। उनकी मेहनत रंग लाई है। वैसे इस फिल्म को भारत में बुरा रिस्पाॅन्स मिला था। निर्माताओं को जितनी उम्मीद थी, कमाई उससे काफी पीछे रह गई।

एक हफ्ता बीतने के बाद भी इसकी कमाई केवल 24 करोड़ रुपए थी। दूसरे हफ्ते में इसे छह करोड़ रुपए मिल पाए। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अमेरिका में हुआ था। यहां भी दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म को प्रमोट करने के लिए गई थीं। अब फिल्म दुनियाभर में रिलीज हुई है। सब जगह इसका हाल भारत जैसा नहीं रहा। कई देशों में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button