दिव्यांका त्रिपाठी ने ठुकराया ये बड़ा ऑफर, बताई ये खास वजह…

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की चर्चित और हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने कई शोज से घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इन सबके बीच अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन अभिनेता नकुल मेहता के होने की वजह से उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया।

यह बात खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने बताई है। उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर को लेकर लंबी बात की। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के लिए स्क्रीन टेस्ट देने के बाद शो के ऑफर को क्यों ठुकरा दिया था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ‘इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करने के बाद, अगर मैं या कोई भी एक कलाकार हो तो हमें कम से कम एक ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनने की आजादी होनी चाहिए। जैसा कि मेरे बारे में रिपोर्ट है कि ऑनस्क्रीन मैं उनसे (नकुल मेहता) उम्र में बड़ी दिख रही थी, सच में मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। क्योंकि जब मुझे शो का ऑफर दिया गया था, तो इस जोड़ी के बारे में सुनकर मैं हैरान रह गई और मेरे परिवार ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की।’

दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा, ‘मेकर्स को लगा कि हम थोड़ा हटकर देखेंगे। लेकिन जब मैंने शो की टीम से फोन पर बात की तो मैं लुक टेस्ट करने के लिए तैयार हो गई। मुझे लगा कि चलो लुक टेस्ट दें और देखें कि हमारी जोड़ी सच में ऑनस्क्रीन कैसी दिखती है। मुझे ऐसा लग रहा था कि नकुल और मैं एक साथ पर्दे पर मेल नहीं खाएंगे या अच्छे नहीं दिखेंगे। मैं उस सोच के साथ ठीक हूं। मुझे लगता है कि कोई और जो मुख्य भूमिका निभाने के लिए आएगा वह शो के साथ न्याय करेगा और मैंने अपनी बात बता दी। मैंने इसे व्यक्तिगत तौर पर मना किया है।’

आपको बता दें कि इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में इस शो से जुड़ा दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दिव्यांका के अलावा श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह भी नजर आए। वीडियो की शुरुआत में विशाल अपनी मां से फोन पर बात करते हैं और उनसे कहते हैं कि यहां सब ठीक हैं तिवारी जी भी ठीक हैं और त्रिपाठी जी भी ठीक हैं। इस पर दिव्यांका कहती हैं कि मां हमारा प्रणाम बोलिए। फिर​​ विशाल बोलते हैं कि मां ये आपको प्रणाम कर रही हैं। इसके बाद विशाल अपनी मां से कहते हैं कि मां चिंता न ​कीजिए K मेडल तो हमी लेकर आएंगे। K मेडल लाकर अपके चरणों में रखेंगे।

वहीं विशाल जैसे ही अपनी बात खत्म करते हैं कि वह देखते हैं कि श्वेता और दिव्यांका उनपर बंदूक ताने खड़ी होती हैं। इस पर श्वेता कहती हैं, ‘K मेडल तू क्या ले जाएगा बेटा मैं क्या मर गई हूं।’ इस के बाद दिव्यांका कहती हैं, ‘K मेडल और उसके एडवांटेज तो मुझे ही मिलेंगे।’ इसके बाद श्वेता दूसरी बंदूक दिव्यांका पर दिखते हुए कहती हैं कुछ ज्यादा गलतफहमी नहीं है तुमको। इस पर दिव्यांक कहती हैं कॉन्फिडेंस है। दोनों कहती हैं देखते हैं। इसी बीच विशाल भी अपनी बंदूक निकालकर दोनों पर तान देते हैं और कहते हैं कच्ची गोलियां तो हमने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली हैं। ये काफी फनी वीडियो है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button