दिवाली विशेष: इस दिवाली इन बेहतरीन रंगोलियों से सजाएं अपना घर

दिवाली का काउंटडाउन शुरू हो गया है. बाजार भी सजकर तैयार है. डिजाइनर दीयों से लेकर गुल्लक, रंगबिरंगे लाइट वाले झूमर और कैंडल भी मिलने लगे हैं. बदलते वक्त के साथ घर की सजावट के तौर-तरीके भी बदले हैं.
रोशनी के त्योहार दिवाली पर घर का जगमगाना तो बनता ही है. लेकिन बिना रंगोली के दिवाली अधूरी सी लगती है. इस दिन घर पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं.
आपको बता दें कि दिवाली में रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है. दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के दरवाजे पर अलग-अलग रंगों से रंगोली बनाई जाती है.
तो फिर देर किस बात की है, अपने घर को सजाने के लिए करें इन बेहतरीन रंगोलियों की डिजाइनों का इस्तेमाल…














