दिल्ली में सत्तासीन AAP मुखिया और CM अरविंद केजरीवाल ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात….

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAM AAMDI PARTY) सरकार के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- मुलाकात अच्छी रही। प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली के विकास के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।’

मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली के विकास के लिए पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। दिल्ली सीएम के मुताबिक, आयुष्मान भारत को लेकर पीएम मोदी से चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि दिल्ली की स्वास्थ्य स्कीम ज्यादा बड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत स्कीम और दिल्ली की स्वास्थ्य स्कीम को लेकर चर्चा की जा सकती है।

Back to top button