दिल्ली में बहुत बुरी हुई AAP की हालत, सिसोदिया की गढ़ में भी भगवा झंडा गाढ़ रही बीजेपी…

New Delhi : दिल्ली के MCD चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। शुरूआती रुझानों के मुताबिक BJP 60 वार्डों में आगे चल रही है।

BJP के साथ साथ कांग्रेस भी 17 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं दिल्ली पर राज करने वाली आम आदमी पार्टी की हालत बेहद खराब है।  

केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस से भी पिछड़ती हुई दिख रही है। सिर्फ 10 वार्डों में आप को मामूली बढ़त है।  इससे पहले भाजपा नेताओं का कहना है कि नक्सली हमले से देश में शोक व आक्रोश का माहौल है। ऐसे मे किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जा सकता है।

इस संबंध में पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई निर्देश आने के पहले ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी राय दिल्ली के नेताओं के सामने रख दी है।

उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के बाद जश्न नहीं मनाने की सलाह दी है।

दरअसल, विभिन्न चैनलों के एक्जिट पोल में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा किया गया है। इससे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें उम्मीद है कि बुधवार को मतगणना में भी एक्जिट पोल जैसे नतीजे आएंगे। इसलिए उन्होंने जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन इसी बीच सुकमा में जवानों पर नक्सली हमले की खबर आ गई।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि जिस तरह से सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की निर्मम हत्या की गई है, उससे देशवासी और भाजपा आहत है। ऐसे में भले ही कितनी भी बड़ी चुनावी जीत मिले, लेकिन पार्टी कार्यालय पर कोई जश्न अथवा विजय पर्व नहीं मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालय में चुनाव की जानकारी के लिए एलसीडी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं, नेताओं और मीडिया के लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था रहेगी।  

 

Back to top button