दिल्ली में फिर लगी भीषण आग चारो तरफ मची अफरा-तफरी

राजधानी दिल्ली के किराड़ी इलाके के फर्निचर मार्केट में मंगलवार सुबह अचानल आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। बाजार में भारी मात्रा में लकड़ी के सामान होने के कारण लोगों के बीच दहशत फैल गई है।

खबर है कि आग बाजार के गोदाम वाले हिस्से में लगी है। तीन मंजिला गोदाम 300 स्वायर यार्ड में फैला हुआ है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को ही दिल्ली के रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी इलाके में सुबह के वक्त भीषण आग लग गई थी। घटना में 43 लोग मर गए थे, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए थे।

Back to top button