दिल्ली में जिंदा जली एक फैमिली, रात को ही मनाया था बेटी का बर्थ डे

  • नई दिल्ली.यहां के दिलशाद गार्डन इलाके में गुरुवार रात आग में जलकर एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इस फैमिली में बेटी का बर्थ डे था। रात 12 बजे ही सबने मिलकर केक काटा था। आग अपार्टमेंट के बेसमेंट से भड़की। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। दम घुटने से हुई मौत…
    दिल्ली में जिंदा जली एक फैमिली, रात को ही मनाया था बेटी का बर्थ डे
    – पुलिस के मुताबिक, आग 3 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट से शुरू हुई। इसमें दो बच्चों समेत चार लाेगों की दम घुटने से मौत हो गई।
    – फायर ब्रिगेड को रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। यहां आठ गााड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की वजह से आसपास खड़े कई वाहन भी जल गए।
    – मरने वालों की पहचान विजय कुमार वर्मा (63) संजय वर्मा (45) हरशु (12) और चीकू (4) के तौर पर हुई है। दो घायलों को जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
     
     
     
Back to top button